Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी बस स्टैंड पर उपद्रव: बैनर व बसों पर कालिख

भिवानी  | भिवानी के नए बस स्टैंड परिसर में कुछ युवकों ने सरकारी बैनरों पर कालिख पोती और रोडवेज बसों पर ‘वोट चोर’ लिख दिया। घटना का वीडियो भी बना लिया गया। रोडवेज अधिकारियों को सूचना मिलते ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवकों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, युवाओं ने विरोध किया और बसों पर लिखाई जारी रखी। इस दौरान बैनरों पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पोस्टरों पर भी कालिख पोती गई। आरोपी युवाओं के किसी राजनीतिक संगठन या पार्टी से प्रेरित होने की जांच की जा रही है।

रोडवेज कर्मचारियों ने तीन-चार युवकों को पकड़ लिया और औद्योगिक पुलिस थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बस स्टैंड परिसर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवकों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो, हरियाणा राज्य परिवहन ने बताया कि रोडवेज बसों पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी हटा दी गई है और बैनर भी वहां से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पूरी होने तक संदिग्ध युवकों पर कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की शरारती गतिविधियों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.