Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रपति मुर्मु ने दिलाई शपथ, जस्टिस सूर्यकांत बने देश के CJI

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे निवर्तमान CJI भूषण आर. गवई के उत्तराधिकारी बने हैं, जिन्होंने परंपरा के अनुसार वरिष्ठतम न्यायाधीश के रूप में उनके नाम की अनुशंसा की थी।

जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल करीब 15 महीनों का होगा। उन्हें 30 अक्टूबर 2025 को CJI नियुक्त किया गया था और वे 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।

प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन में विशेष व्यवस्थाएँ की गई थीं।

निवर्तमान CJI गवई आज होंगे सेवानिवृत्त

CJI भूषण आर. गवई 65 वर्ष के होने पर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने ही संवैधानिक परंपरा का पालन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के नाम की अनुशंसा की थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे जस्टिस सूर्यकांत

जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट की कई महत्वपूर्ण संवैधानिक पीठों का हिस्सा रहे हैं।

  • अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सुनवाई
  • बिहार में SIR को लेकर महत्वपूर्ण आदेश
  • चुनाव आयोग को 65 लाख मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने का निर्देश

इन मामलों में जस्टिस सूर्यकांत की अहम भूमिका रही।

हरियाणा के पहले CJI बने सूर्यकांत

10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत राज्य के पहले मुख्य न्यायाधीश बनने का गौरव हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.