Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 650 करोड़ रिफंड अटका, व्यापारियों का गुस्सा उफान पर

लुधियाना। जीएसटी और वैट के लंबित रिफंड को लेकर पंजाब के व्यापारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि पिछले 7–8 महीनों से मामला सरकार के सामने कई बार रखने के बावजूद भी रिफंड जारी नहीं किए गए।

सूत्रों के अनुसार अगस्त माह में केवल 220 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जबकि लगभग 650 करोड़ रुपये अभी भी लंबित हैं।

व्यापारियों ने यह मुद्दा कई बार लुधियाना DTC रणधीर कौर के सामने भी उठाया था, जिन्होंने पोर्टल अपग्रेड पूरा होने के बाद रिफंड जारी करने का भरोसा दिया था। इसी तरह, पंजाब ट्रेड कमीशन के अध्यक्ष अनिल ठाकुर के दौरे के दौरान भी व्यापारिक संगठनों ने इस समस्या को विस्तार से रखा था, लेकिन समाधान आज तक नहीं मिला।

व्यापारियों का आरोप – सरकार उदासीन, कारोबारी माहौल लगातार बिगड़ रहा

व्यापार मंडलों का कहना है कि पंजाब में व्यापार पहले ही मंदी और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा रिफंड रोके जाने से कारोबारी माहौल और खराब हो रहा है तथा निवेशक पंजाब से दूर जा रहे हैं।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मेहरा ने कहा— “यदि जल्द रिफंड जारी नहीं किए गए तो हम राज्यभर में बड़े धरने के लिए मजबूर होंगे। जल्द ही व्यापारियों की राज्यस्तरीय बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।”

लुधियाना के व्यापारी राजेश ढांडा का कहना है कि “650 करोड़ रुपए का लंबित रिफंड छोटे व्यापारियों की रीढ़ तोड़ रहा है। सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

व्यापारी विवेक वर्मा ने कहा कि “पंजाब में निवेशक विश्वास पहले ही कमजोर है। रिफंड में देरी से बिज़नेस माहौल और खराब हो रहा है। सरकार को तेज़ और पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए।”

छोटे उद्यमियों की परेशानी बताते हुए विवेक जिंदल ने कहा—“रिफंड ही व्यापारियों की कैपिटल है। यदि पैसा ही अटका रहेगा तो कारोबार कैसे चलेगा?”

एस.एस. खुराना ने चेतावनी दी— “यदि सरकार ने समय पर रिफंड जारी नहीं किए, तो उद्योगों का पलायन और तेज़ होगा। कई यूनिट पहले ही बंद हो चुकी हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.