Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में नई पॉलिसी लागू, जानवरों से हादसों पर मिलेगा अधिक मुआवजा

चंडीगढ़ |  पंजाब में लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बेसहारा जानवरों से होने वाले हमलों और हादसों के पीड़ितों को मुआवजा देने संबंधी नई पॉलिसी लागू कर दी है। इस नई पॉलिसी का नोटिफिकेशन गवर्नर गुलाब चंद कटारिया की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद यह महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

मौत पर 5 लाख और स्थायी विकलांगता पर 2 लाख का मुआवजा

नई पॉलिसी के तहत अब बेसहारा पशुओं के कारण किसी भी दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। पहले यह राशि केवल 1 लाख रुपये थी। इसी तरह, हादसे में स्थायी रूप से दिव्यांग होने पर 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

कुत्ते के काटने पर विशेष प्रावधान

सरकार ने कुत्ते के काटने के मामलों के लिए भी स्पष्ट मुआवजा निर्धारित किया है।

  • हर दांत के निशान पर 10,000 रुपये
  • यदि घाव 0.2 सेमी तक है, तो मुआवजा 20,000 रुपये तक

जिला कमेटी करेगी मुआवजा तय

हर जिले में डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली “एनिमल अटैक/एक्सीडेंट कम्पनसेशन कमेटी” मुआवजे की राशि निर्धारित करेगी। पीड़ित या परिजन को आवेदन इसी कमेटी के पास करना होगा।

कमेटी जरूरत पड़ने पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार किसी तीसरे पक्ष से भी मुआवजा वसूल सकती है। बाकी राशि नगर निगम, नगर परिषद, ग्राम पंचायत, जिला वन अधिकारी और लोक निर्माण विभाग द्वारा वहन की जाएगी।

समय सीमा भी तय

  • 1 साल के बाद कोई दावा स्वीकार नहीं होगा।
  • यदि देरी का वैध कारण है, तो विभाग आवेदन आगे बढ़ा सकता है।
  • 3 साल से अधिक देरी की स्थिति में दावा हर हाल में खारिज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.