Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तपोवन में शीतकालीन सत्र शुरू, विपक्ष ने सरकार को घेरा—जयराम ठाकुर ने कानून-व्यवस्था और चुनाव टालने पर उठाए सवाल

Dharamshala, Rahul-:प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा परिसर में आज से शीतकालीन सत्र का आगाज़ हो गया है। सत्र को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्रियों और सभी विधायकों का तपोवन पहुंचना जारी है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष इस बार सदन में पूरी तैयारी के साथ उतरेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में कई ऐसे मुद्दे उभरे हैं, जिन पर जनता जवाब चाहती है और विपक्ष इन सभी प्रश्नों को सदन के भीतर मजबूती से उठाएगा।उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में हिमाचल में अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना था कि दिनदहाड़े होने वाली गोलीबारी, लूट की घटनाएँ, खनन माफिया की सक्रियता और चिट्टा माफिया का फैलता जाल सरकार की नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य को शांति और अनुशासन के लिए जाना जाता था, वहां आज लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पंचायती राज चुनावों को लेकर उठाए सवाल

पंचायती राज चुनावों को टाले जाने के मुद्दे पर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन अधिनियम का सहारा लेकर चुनावों से बचने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसे हार का डर सताने लगा है। उन्होंने दावा किया कि यदि चुनाव समय पर होते हैं, तो जनता कांग्रेस सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करेगी।

सरकार के तीन साल के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विकास कार्य ठप हैं, परियोजनाएं लटकी पड़ी हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्णय ना केवल देरी से होते हैं, बल्कि उनमें पारदर्शिता का भी अभाव है।जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि विपक्ष जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों—चाहे वह कानून-व्यवस्था हो, विकास की रफ्तार हो या पंचायत चुनावों का मामला—सत्र के दौरान पूरी मजबूती से उठाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.