चंडीगढ़ | पंजाब में संविधान दिवस के मौके पर इतिहास रचते हुए पहली बार छात्रों का विशेष विधानसभा सत्र आयोजित किया गया। श्री आनंदपुर साहिब में हुए इस अनोखे सेशन में 117 विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों से चुने गए विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायक की भूमिकाएं निभाईं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, विधानसभा की कार्यप्रणाली और नेतृत्व की जिम्मेदारियों से परिचित कराना था।
छात्र बने एक दिन के मुख्यमंत्री और मंत्री
संगरूर के घनौरी कलां स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के हरकमलदीप सिंह ने इस सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान की भूमिका निभाई।
इसके अलावा —
- लखवीर सिंह ने मंत्री हरपाल चीमा,
- अनिक ने मंत्री अमन अरोड़ा,
- मोहित सिंह ने मंत्री बरिंदर गोयल,
- जमंदर सिंह ने स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की भूमिका निभाई।
इन सभी छात्रों को 19 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विशेष ट्रेनिंग दी गई थी।
यह पूरा सत्र छात्रों द्वारा ही संचालित किया गया, जिसमें उन्होंने नीतियों, बहसों और विधायी प्रक्रियाओं को समझा और निभाया।
इतिहास में पहली बार पंजाब विधानसभा ने इस तरह का अभिनव प्रयोग किया, जो छात्रों के लिए सीख और अनुभव से भरा एक यादगार दिन बन गया।