Facebook-f Youtube X-twitter

सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड अटैक, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

सिरसा। पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहबाज भट्टी ने सिरसा स्थित महिला थाना पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह हमला उसने करवाया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर महिला थाने के सामने कोई वस्तु फेंकता है, जिसके तुरंत बाद विस्फोट होता है। इसके बाद दूसरा युवक बाइक स्टार्ट करते हुए स्थानीय भाषा में कहता सुनाई देता है—“चल-चल भाई, चालो।”

दूसरी वायरल वीडियो में शहबाज भट्टी यह कहते हुए दिखाई देता है कि— “सत श्री अकाल, सलाम वालेकुम। सिरसा तहसील रानियां स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी मैं लेता हूँ। यह थाना लॉरेंस बिश्नोई का समर्थन करता था और उसे बिजनेस से जुड़े नंबर उपलब्ध करवाता था, इसी कारण इसे निशाना बनाया गया।”

तीन घंटे तक चला तलाशी अभियान

वीडियो सामने आने के बाद सिरसा एसपी दीपक सहारण और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर 12 बजे महिला थाने के मुख्य गेट के बाहर झाड़ियों के पास से टीमों ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। लगभग तीन घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कई सबूतों को सीलबंद किया गया।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने देर शाम खारियां गांव से चार युवकों—विकास, विकास, धीरज और संदीप—को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, इस मामले में सिरसा एसपी और आईजी हिसार से संपर्क किया गया तथा संदेश भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.