Facebook-f Youtube X-twitter

स्टेडियम हादसा: पंजाब CM मान ने परिवार से मिल रखी नौकरी और मुआवजे की मांग

रोहतक | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम पहुंचे, जहाँ अभ्यास के दौरान गिरे पोल की चपेट में आए राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की खेल नीति और खेल ढांचे की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए।

खेल नीति पर CM मान का सवाल : “अगर मैदान से लाशें आएंगी, तो कौन भेजेगा बच्चों को?”

सीएम मान ने कहा कि हार्दिक की मौत खेल सुविधाओं में लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने पूछा कि खेल मैदान में इतना कमजोर पोल क्यों लगाया गया था? मान ने कहा— “अगर खेल मैदान से खिलाड़ियों की लाशें आने लगेंगी तो माता-पिता अपने बच्चों को खेलने कैसे भेजेंगे?” उन्होंने देशभर के सभी खेल मैदानों की सुविधाओं और सुरक्षा का राष्ट्रीय स्तर पर ऑडिट कराने की मांग की, ताकि खिलाड़ी सुरक्षित वातावरण में कॉमनवेल्थ जैसे बड़े आयोजनों की तैयारी कर सकें।

हार्दिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजे की मांग

सीएम भगवंत मान ने हरियाणा सरकार से आग्रह किया कि हादसे से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के बाद सरकार की जिम्मेदारी है कि वह परिवार को उचित सहयोग दे।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी अभ्यास कर रहा था। तभी स्टेडियम में लगा पुराना और जर्जर पोल अचानक टूटकर उसके सीने पर गिर पड़ा। 16 वर्षीय हार्दिक गंभीर रूप से घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने खेल सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हार्दिक का चयन हाल ही में नेशनल अकादमी इंदौर के लिए हुआ था, और वह 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहा था।

पिता का दर्द : “मेरे बेटे ने देश के लिए खेलने का सपना देखा था”

मृतक खिलाड़ी के पिता संदीप राठी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही ने उनके बेटे की जान ले ली। उन्होंने बताया: “हार्दिक बचपन से बास्केटबॉल खेलता था। मैंने घर में उसके लिए रिंग लगाया था। वह 2026 में भारत के लिए खेलने की तैयारी कर रहा था। यह हादसा व्यवस्थाओं की लापरवाही का नतीजा है।”

संदीप राठी ने मांग की कि सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.