Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में फैक्ट्री धमाका, मां-बेटे की मौत से मचा हड़कंप

अंबाला। जगाधरी गेट स्थित काजीवाड़ा इलाके में गुरुवार दोपहर एक घर में संचालित गजक बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण आग में दो साल के रिधांश और उसकी मां एकता की जलकर मौत हो गई, जबकि 13 वर्षीय तनुष्का उर्फ तन्नू को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना के दौरान रिधांश के पिता राजाराम, जो परिवार को बचाने के लिए भीतर चले गए थे, धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराए गए। आग को काबू में करने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने लगभग एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की।

सिलेंडर ब्लास्ट और डीजल भट्टियों से भड़की आग

फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैली और नीचे बनी डीजल भट्टियों से आग ने और विकराल रूप ले लिया।

घर के निचले हिस्से में गजक और गोलगप्पे बनाए जाते थे, जबकि ऊपर राजाराम का परिवार रहता था। हादसे के समय राजाराम का नौ वर्षीय बेटा दिव्यांश और छह साल की बेटी भव्या स्कूल गए हुए थे। ऊपर कमरे में मां एकता और छोटा बेटा रिधांश मौजूद थे।

भागने का मौका नहीं मिला

आग लगने के समय घर में राजाराम की भांजी तनुष्का भी मौजूद थी। धुआं और लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि इन तीनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

सूचना पर एसडीएम दर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.