Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा का सबसे ठंडा शहर कैथल, पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम

हिसार | हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को कैथल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह शहर प्रदेश में सबसे ठंडा साबित हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों, विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर पड़ रहा है। पहाड़ों से बह रही बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर रुख कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है। दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रात में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में लगभग 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

डॉ. चंद्रमोहन ने आगे बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दक्षिणी जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं और दिन-रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शनिवार को यह विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा और फिर से बर्फीली हवाओं का रुख मैदानों की ओर होगा, जिससे तापमान में दोबारा गिरावट आएगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी कम होने के कारण पाला जमने की स्थिति बन सकती है।

न्यूनतम तापमान की सूची:

  • अंबाला: 9.8°C
  • हिसार: 5.7°C
  • करनाल: 7.0°C
  • रोहतक: 8.0°C
  • भिवानी: 8.0°C
  • सिरसा: 6.0°C
  • फरीदाबाद: 8.7°C
  • गुरुग्राम: 7.8°C
  • जींद: 7.5°C
  • कैथल: 5.5°C
  • महेंद्रगढ़: 6.1°C
  • पंचकूला: 8.3°C
  • पानीपत: 7.9°C
  • सोनीपत: 7.9°C

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.