Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजस्व मंत्री की टिप्पणी पर रणधीर शर्मा का पलटवार—पंचायत चुनावों पर बढ़ी सियासी गर्मी

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला—तपोवन विधानसभा परिसर में आज राजनीतिक हलचल बढ़ गई जब नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता कर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की हालिया टिप्पणी को लेकर कड़ा बयान जारी किया। शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनावों पर चर्चा के दौरान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर की गई टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है और इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी है।

नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा और संस्कार की परंपरा से जुड़ा हुआ संगठन है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से लेकर सामाजिक अभियानों तक—संघ के स्वयंसेवक बिना किसी प्रचार के समाज के बीच सक्रिय रहते हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि मंत्री नेगी की टिप्पणी न केवल संघ, बल्कि उसके स्वयंसेवकों की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है।शर्मा ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनावों पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है और मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बयानबाज़ी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विभागीय चुनौतियों और अव्यवस्थाओं के लिए राजस्व मंत्री की कार्यप्रणाली जिम्मेदार है।

“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ वर्षों से सेवा और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। मंत्री जी को अपनी टिप्पणी पर पुनर्विचार करना चाहिए।प्रदेश में उत्पन्न अव्यवस्था और जनता की दिक्कतों के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पंचायत चुनावों पर सरकार को स्पष्टता दिखानी चाहिए, न कि बयानबाज़ी से ध्यान भटकाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.