Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में शुरू होगी क्लस्टर स्कूल मॉडल की नई व्यवस्था: छात्र सीखेंगे उन्नत तकनीकें, शिक्षा माहौल में आएगा सुधार

Hamirpur, Arvind-:जिला में सरकारी स्कूलों को बेहतर शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने और गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने क्लस्टर स्कूल प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत प्राइमरी, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को एक क्लस्टर में जोड़ा जाएगा, ताकि छात्र आपस में जुड़े संस्थानों का भ्रमण कर आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें।

क्लस्टर मॉडल के अनुसार, प्रत्येक समूह का नेतृत्व एक क्लस्टर हैड करेगा जो अपने अधीन आने वाले स्कूलों की आवश्यकताओं, कमियों और संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष नज़र रखेगा। यदि किसी स्कूल में अध्यापक का पद रिक्त है या किसी प्रकार के साधन की कमी है, तो उसकी जानकारी समय पर विभाग तक पहुंचाई जाएगी और कमी को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।इस व्यवस्था से मिडिल स्कूल के छात्र हाई तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर आई–लैब, डिजिटल लैब और अन्य आधुनिक सुविधाओं के बारे में सीख सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी जागरूकता बढ़ेगी और सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी।शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी स्कूलों में पहले से ही साईंस ऑलंपियाड, खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। अब क्लस्टर स्कूल व्यवस्था जुड़ जाने से शिक्षा प्रणाली और अधिक व्यवस्थित तथा सक्षम बनने की उम्मीद है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि क्लस्टर स्कूल प्रणाली लागू करने की योजना अंतिम चरण में है। क्लस्टर हैड न केवल स्कूलों की आवश्यकताओं की रिपोर्ट विभाग तक पहुंचाएंगे, बल्कि शिक्षा का सकारात्मक और प्रेरणादायी माहौल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार की दिशा में एक सार्थक और व्यावहारिक पहल साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.