Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब सरकार का अहम फैसला: प्राइवेट डॉक्टर अब सरकारी ड्यूटी में करेंगे योगदान

चंडीगढ़ | पंजाब मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया गया। सरकार ने प्राइवेट डॉक्टरों को सरकारी पैनल में शामिल करने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत करीब 300 प्राइवेट डॉक्टर अब सरकारी पैनल के तहत विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देंगे। इसका मकसद सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी पैनल में शामिल प्राइवेट डॉक्टरों को दिन की ड्यूटी के लिए 1000 रुपये और रात की ड्यूटी के लिए 2000 रुपये का मानदेय मिलेगा। मंत्री ने बताया कि इस पहल से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तरनतारन में फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली

Summer express, तरनतारन। जिले के सरहदी थाना सराय अमानत खां क्षेत्र के गांव भूसें में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक नौजवान पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार,...

कैथल: रास्ता विवाद में फायरिंग, चाचा की गोली लगने से मौत

Summer express, कैथल  | कैथल के गुहला/चीका क्षेत्र के गांव स्यू माजरा में रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत से घर लौट रहे चाचा-भतीजे पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसमें चाचा गुरविंदर सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने चाचा...

रेवाड़ी में भीषण अग्निकांड:  25 झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर ब्लास्ट से मची तबाही

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी के कोनसीवास रोड पर भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस अग्निकांड में करीब 25 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि पास स्थित एक पक्का मकान भी आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद वहां रखे...

पंजगाई में स्मार्ट मीटर विवाद गहराया, लोगों ने जताया कड़ा विरोध

Summer express/बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के पंजगाई क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पंजगाई बाजार के मुख्य चौक पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और विद्युत बोर्ड के...

कैलिफोर्निया सड़क हादसे में हरियाणवी युवक की दर्दनाक मौत, केमिकल ट्रक में लगी आग

Summer express,कैथल । जिले के गांव बाकल से दुखद खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक सिमरनजीत सिंह की जलकर मौत हो गई। हादसे में केमिकल से लदे ट्रक में आग लगने से वह बाहर नहीं निकल सका और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.