Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दूध उत्पादकों के लिए खुशखबरी: सरकार ने बढ़ाई खरीद क्षमता, नया भवन बना मील का पत्थर

Shimla, 28 November-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला में पशुपालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का शुभारंभ किया। 3.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन कांगड़ा जिले के हजारों पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिक प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने बताया कि बीते ढाई वर्षों में दूध का खरीद मूल्य 21 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है, जिससे सीधे तौर पर पशुपालकों की आय में सुधार हुआ है। सरकार ने दूध पर परिवहन अनुदान को 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केंद्रों तक दूध पहुंचाने पर अतिरिक्त 2 रुपये प्रति लीटर सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।उन्होंने जानकारी दी कि कांगड़ा जिले के ढगवार में 1.50 लाख लीटर क्षमता का दूध प्रसंस्करण संयंत्र निर्माणाधीन है। इसके साथ ही शिमला जिले के दत्तनगर स्थित प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता भी बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पहल के चलते मिल्कफेड की दूध खरीद बढ़कर प्रतिदिन 3 लाख लीटर पहुंच गई है, जो पूर्व सरकार के कार्यकाल में केवल 90,000 लीटर थी। यह पशुपालन क्षेत्र में आए बड़े परिवर्तन का संकेत है।

कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी एवं रामचंद्र पठानिया सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले समय में भी पशुपालकों की आय बढ़ाने और सुविधाएँ सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.