Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेजस विमान पूरी तरह सुरक्षित, दुबई क्रैश घटना दुर्भाग्यपूर्ण: HAL चीफ

नई दिल्ली | हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील ने दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश को दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से तेजस कार्यक्रम के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि विमान में किसी प्रकार की तकनीकी कमी नहीं है।

डीके सुनील ने कहा कि तेजस एक शानदार और पूरी तरह सुरक्षित लड़ाकू विमान है, जिसका सुरक्षा रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में तेजस के केवल दो ही क्रैश मामले दर्ज हुए हैं और दुबई में हुई घटना पहला ऐसा हादसा था जब तेजस किसी विदेशी धरती पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

एचएएल के चेयरमैन ने एनएशनल सिक्योरिटी समिट में कहा, “तेजस विमान में कोई समस्या नहीं है। यह 4.5 जनरेशन का अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट है और पूरी तरह से भरोसेमंद है। भविष्य में इसे यू-सीएवी और यूएचएम जैसे उन्नत प्रोजेक्ट्स में और भी उपयोग किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तेजस के लिए जल्द ही एक बड़ी एक्सपोर्ट मार्केट तैयार होगी। डीके सुनील ने कहा कि किसी देश द्वारा अपनी तकनीक विकसित करना और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन तेजस ने नई क्षमता और तकनीकी सफलता के साथ यह साबित कर दिया कि यह भारतीय वायुसेना और वैश्विक बाजार के लिए भरोसेमंद विकल्प है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.