Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल-सीएम ने योगदान की अपील

चंडीगढ़  | हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 7 दिसंबर को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि युद्ध विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के लिए नागरिकों को स्वेच्छा और उदार मन से योगदान देना चाहिए।

राज्यपाल और CM की संयुक्त अपील

संयुक्त बयान में कहा गया— “07 दिसंबर 2025 को पूरा देश सशस्त्र बलों के सम्मान में झंडा दिवस मनाएगा। यह अवसर हमें उन वीर सैनिकों को नमन करने का मौका देता है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस दिन हम शहीदों और सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों को विश्वास दिलाते हैं कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।”

उन्होंने आगे कहा कि झंडा दिवस नागरिकों के लिए सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण में योगदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हरियाणा सदैव से वीर सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान देने में अग्रणी रहा है।

खुलकर दें सहयोग

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की— “युद्ध विधवाओं, दिव्यांग सैनिकों और जरूरतमंद पूर्व सैनिकों के पुनर्वास हेतु स्वेच्छा से दान देकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2025 को सफल बनाएं।”

दान कैसे करें?

इच्छुक व्यक्ति अपना योगदान निम्न खाते में जमा कर सकते हैं—

  • खाता नाम: सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड, झंडा दिवस निधि
  • बैंक: भारतीय स्टेट बैंक, सेक्टर-12, पंचकूला
  • खाता संख्या: 65271499108
  • IFSC कोड: SBIN0050726

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.