कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र पुलिस की सीआईए-2 टीम ने दुकानदार रामचंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को देर रात नेशनल हाईवे-44 पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ NH-44 पर, दो आरोपी घायल
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक हथियारों के साथ हाईवे-44 पर घूम रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर आरोपियों ने चार राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें नितिन और अनमोल (दोनों कुरुक्षेत्र निवासी) घायल हो गए। तीसरे आरोपी साहिल, निवासी दिल्ली, को बिना चोट के दबोच लिया गया।
हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों से
- 315 बोर का कट्टा
- एक पिस्तौल
- जिंद कारतूस
- और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल
बरामद की है।
15 नवंबर को दुकानदार की हत्या
15 नवंबर की शाम तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे और खेड़ी मारकंडा में दुकानदार रामचंद्र को गोली मारकर फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को कुरुक्षेत्र से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हत्या मामले में सदर थानेसर में हत्या का केस दर्ज किया गया था। विशेष जांच टीम ने 13 दिनों की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।