Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा की हरी झंडी, शेखावाटी के तीन जिलों तक पहुंचेगा पानी

चंडीगढ़ । राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र, सीकर, झुंझुनू और चूरू—तक यमुना का पानी पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नोएडा में गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में हुई अपर यमुना रिव्यू कमेटी की बैठक में हरियाणा सरकार ने हथिनी कुंड से हासियावास तक प्रस्तावित अलाइनमेंट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।

300 KM की पाइपलाइन, ज्यादातर हिस्सा हरियाणा से गुजरेगा

राजस्थान सरकार द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावित अलाइनमेंट में—

  • कुल लंबाई : 300 किमी
  • 290 किमी हिस्सा : हरियाणा में
  • 10 किमी हिस्सा : राजस्थान में

इसके लिए किए गए अलाइनमेंट सर्वे को अब दोनों राज्यों की संयुक्त टास्क फोर्स आगे बढ़ाएगी और प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को भेजी जाएगी।

हिमाचल–उत्तराखंड के बांधों का पानी भी मिलेगा राजस्थान को बैठक में यह भी बताया गया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन नए बांध बनाए जा रहे हैं। इनसे मिलने वाला अतिरिक्त पानी भी राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में शामिल रहे ये राज्य

बैठक में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के जल संसाधन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अलाइनमेंट को मंजूरी देने पर केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.