Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विपक्ष में ‘मैं भी बोलूं’ की होड़, परंपराओं को दरकिनार करने की कोशिश : मुख्यमंत्री सुक्खू

Dharamshala, Rahul-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राजनीतिक बढ़त हासिल करने की होड़ में लगे हुए हैं और उनका आचरण यह दर्शाता है कि मानो हर कोई यह जताना चाहता हो कि “मैं भी बोलूं”। मुख्यमंत्री के अनुसार यह स्थिति विपक्ष की आंतरिक गुटबाज़ी और समन्वय की कमी को उजागर करती है। तपोवन में शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर खुद को ही सही साबित करने की मानसिकता के साथ चलता है, जबकि सदन में स्थापित परंपराओं और प्रक्रियाओं का सम्मान करना सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल सुचारू रूप से चल रहा था, तभी नेता प्रतिपक्ष बिना निर्धारित प्रक्रिया के अचानक अपनी बात रखने पर अड़ गए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रश्नकाल के बाद उन्हें पूरा अवसर दिया जाएगा, फिर भी विपक्ष ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने की कोशिश होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह व्यवहार न केवल प्रक्रियाओं का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति असम्मान भी दर्शाता है।उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं पहल करते हुए अब तक का सबसे लंबा सत्र बुलाया है, ताकि हर विधायक—चाहे सत्ता पक्ष से हों या विपक्ष से—तर्कों, तथ्यों और दस्तावेज़ों के आधार पर अपनी बात रख सके। शुरुआती नोकझोंक के बावजूद विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया गया है और आगे भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है, जबकि विपक्ष मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करता दिख रहा है।

कोरम पूरा न होने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार होने के कारण कुछ विधायक विभिन्न कार्यक्रमों और मीडिया इंटरैक्शन में व्यस्त थे। थोड़ी देर में सभी विधायक सदन में पहुंच गए और उसके बाद कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के चलती रही।

पेंशनर्स की मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपेक्षाएँ पूरी तरह वाजिब हैं और सरकार उनके प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर के बाद पेंशनर्स के प्रतिनिधियों को बुलाकर विस्तार से बातचीत की जाएगी, ताकि उनकी समस्याओं का ठोस और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.