Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को 460 करोड़ मंजूर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने तंगरोटी में सुनी जन शिकायतें

Dharamshala, 28 November-:मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तंगरोटी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की शिकायतें एवं सुझाव सुने। उन्होंने पंचायत के महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये की राशि देने तथा तंगरोटी और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों की मरम्मत और टारिंग के लिए बजट स्वीकृत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाया गया है और इस दिशा में कई नई परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 460 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और कार्य प्रगति पर है। विस्तारीकरण के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने पहली बार प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है। दूध के समर्थन मूल्य को बढ़ाते हुए गाय के दूध का मूल्य 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों की आय में स्थायी बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त किया है और अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए टांडा और चमियाना चिकित्सा संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में 28 करोड़ रुपये की लागत से पैट स्कैन मशीन लगाई जा रही है।कार्यक्रम में कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि तंगरोटी क्षेत्र में दूध संग्रहण केंद्र का विस्तार भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.