Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला मेयर ने BJP अध्यक्ष को लिखा अपमान शिकायत पत्र

अंबाला | अंबाला सिटी की मेयर शैलजा सचदेवा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यालय में उनका और कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा का अपमान किया गया। इस पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संगठन महासचिव फणीन्द्र नाथ को भी भेजी गई है।

मेयर के अनुसार, डिप्टी मेयर राजेश मेहता और भाजपा पार्षदों ने मिलकर भाजपा के अंब कमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान अवैध कॉलोनी के मुद्दे को लेकर मेयर और कालका विधायक के खिलाफ गलत टिप्पणियाँ की गईं और जनता के बीच उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

शिकायती पत्र में मेयर ने वीडियो और दस्तावेजी साक्ष्य भी संलग्न किए हैं, जो इस दुष्प्रचार की पुष्टि करते हैं। शैलजा सचदेवा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पार्टी के ही नेताओं ने उनके खिलाफ सार्वजनिक मंचों पर बयान दिए हैं। इससे पहले भी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को शिकायत की जा चुकी है।

मेयर ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि भाजपा कार्यालय का दुरुपयोग कर अनुचित बयानबाजी की गई, जिसका संगठन से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में अन्य दलों से आए कुछ लोग पार्टी कार्यालय का इस्तेमाल कर मूल कार्यकर्ताओं को हाशिए पर करने का प्रयास कर रहे हैं।

तीन दिन बीतने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की है। मेयर ने कहा कि जिलाध्यक्ष की चुप्पी भी एक गलत संदेश दे रही है और पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रही है।

इस मामले में मेयर शैलजा सचदेवा ने चेतावनी दी है कि वे जल्द ही पार्टी शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अंबाला में संगठन को प्रभावित करने वाली इन गतिविधियों के खिलाफ अपनी बात रखेंगी।

मामले का संक्षिप्त विवरण:

बीते वीरवार को भाजपा के अंब कमल कार्यालय में डिप्टी मेयर और पार्षदों ने प्रेस वार्ता की थी। इस दौरान आरोप लगाया गया कि जनता के मुद्दों पर पार्षदों को मेयर का सहयोग नहीं मिला। विशेष एजेंडा (सर्कुलेशन) जारी किया गया, जिसमें मेयर को छोड़कर सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर किए। आरोप लगाया गया कि मेयर ने एनडीसी पोर्टल पर कई खसरा नंबरों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.