Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करसोग में अपना पुस्तकालय दे रहा युवाओं को पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई ‘अपना पुस्तकालय’ पहल करसोग उपमंडल के युवाओं के लिए एक नई सौगात लेकर आई है। ज्ञान और अध्ययन के बेहतर माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करसोग के मिनी सचिवालय भवन में करीब 22 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है, जो युवाओं में खासा उत्साह पैदा कर रहा है।

इस नए ‘अपना पुस्तकालय’ में एक साथ 100 लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ न केवल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य अध्ययन से संबंधित पुस्तकें रखी गई हैं, बल्कि युवाओं के लिए कम्प्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल संसाधनों का भी पूरा प्रबंध किया गया है। इससे लाभ उठाकर क्षेत्र के विद्यार्थी अपनी तैयारी को अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे।लाइब्रेरी का नियमित उपयोग कर रही प्रीति शर्मा, रजत कुमार और पवन कुमार का कहना है कि पहले करसोग में ऐसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई के लिए अतिरिक्त प्रयास और यात्रा करनी पड़ती थी। लेकिन अब प्रशासन की इस पहल ने उनकी पढ़ाई को आसान बना दिया है। उन्होंने इस अनोखी पहल के लिए डीसी मंडी अपूर्व देवगन, जिला प्रशासन और उपमंडल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।मंडी जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘अपना पुस्तकालय’ मिशन के अंतर्गत जिले के लगभग सभी उपमंडलों में ऐसे आधुनिक पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर ये पुस्तकालय शुरू हो चुके हैं और युवाओं द्वारा बड़े उत्साह से उपयोग में लाए जा रहे हैं।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन का कहना है कि युवाओं को एक शांत, सुरक्षित और सुसज्जित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। उनका मानना है कि यदि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो वे अपने भविष्य के लक्ष्य को अधिक मजबूती से प्राप्त कर सकेंगे।‘अपना पुस्तकालय’ के माध्यम से करसोग समेत पूरे मंडी जिले में शिक्षा और ज्ञान का नया अध्याय शुरू हो गया है, जिससे सैकड़ों युवा प्रतिदिन लाभ ले रहे हैं और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.