Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में नया नेतृत्व: विनय कुमार ने संभाली कमान, बोले—संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नए दौर की शुरुआत हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, शिमला में आयोजित भव्य समारोह के दौरान विनय कुमार ने हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के साथ ही पार्टी मुख्यालय उत्साह और उमंग से भर गया, जहां नेताओं ने विनय कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विनय कुमार तीन बार के विधायक हैं और कांग्रेस की मूल विचारधारा से जुड़े हुए नेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखते हैं, जिससे संगठन में सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व और अधिक मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में सरकार में वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के जोश के संयोजन से पार्टी नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी विनय कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है और जल्द ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत व्यापक स्तर पर नई टीम तैयार कर रही है, ताकि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विनय कुमार की ताजपोशी से पार्टी में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया कि रेणुका जी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले विनय कुमार उस विधानसभा क्षेत्र की गौरवशाली राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाएंगे, जिसने प्रदेश को पहला मुख्यमंत्री दिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन का पुनर्गठन शीघ्र पूरा किया जाएगा।

पूर्व HPCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर विनय कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है और नए अध्यक्ष को संगठन को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों में सफलता के लिए संगठनात्मक मजबूती अनिवार्य है। प्रतिभा सिंह ने संगठन पुनर्गठन में देरी को लेकर कहा कि यह देरी उनकी वजह से नहीं, बल्कि आलाकमान के निर्णय के कारण हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अध्यक्ष सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे।

पदभार ग्रहण करते हुए विनय कुमार ने कहा कि वे आलाकमान के विश्वास के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकारिणी का गठन बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक सशक्त संगठन खड़ा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी और वे इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.