Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन हॉट-स्पॉट, पहले दिन 136 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद  | हरियाणा पुलिस ने राज्यभर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सोमवार से ऑपरेशन हॉट-स्पॉट डोमिनेशन की शुरुआत की। अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने 5 कुख्यात अपराधियों सहित कुल 136 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

राज्यभर में पहचाने गए संवेदनशील और अपराध-प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन, सुबह-शाम गश्त, अंधेरी गलियों में लाइटिंग व्यवस्था सुधारने, और सिविल प्रशासन के साथ सफाई व निगरानी बढ़ाने जैसे कदमों को तेज किया है।

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी सफलता

फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 पिस्टल, 1 राइफल, 2 मैगजीन और 37 जिंदा कारतूस बरामद किए। इससे कई संभावित अपराधिक घटनाओं को रोकने में सफलता मिली है।

पंचकूला में अवैध खनन पर शिकंजा

पंचकूला पुलिस की एंटी-इल्लीगल माइनिंग टीम ने 22 से 29 नवंबर के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए
17 टिप्पर, 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। अब पुलिस माइनिंग विभाग की सर्वेयर टीम के साथ मिलकर लीज और माइनिंग एरिया की पुनः जांच कराएगी।

फरीदाबाद साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद साइबर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो गंभीर मामलों में तेजी दिखाते हुए झारखंड और यूपी से 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

  • सेक्टर-14 की महिला से 11.22 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपी धनबाद से पकड़े गए
    (अजय कुमार, अभिषेक दास और अभिषेक तिवारी)
  • टेलीग्राम रिव्यू टास्क के नाम पर 1.58 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी वसीम खान (उ.प्र. सीतापुर) को गिरफ़्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया।

सिरसा में वांछित बदमाश गिरफ्तार

सिरसा पुलिस की CIA ऐलनाबाद टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी लखवीर सिंह उर्फ लक्की को धर दबोचा। लखवीर पर गुरप्रीत उर्फ गुरी के अपहरण, हत्या और सबूत नष्ट करने के गंभीर आरोप हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.