Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा युवाओं को कनाडा में नौकरी प्राथमिकता पर, CM सैनी की बड़ी पहल

चंडीगढ़  | हरियाणा के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कनाडा के हाई कमिश्नर क्रिस्टोफर कूटर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दोनों पक्षों ने विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और हरियाणा के युवाओं को कनाडा में प्राथमिकता आधारित रोजगार उपलब्ध कराने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कनाडा स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड हरियाणवी युवाओं को वेस्ट-टू-एनर्जी, बिजली उत्पादन, खनन उद्योग और तकनीकी सेक्टर में रोजगार अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान देगा। कनाडाई डेलीगेशन ने कहा कि इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले भारतीय, विशेष रूप से हरियाणा के युवा, स्थानीय इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

इसके साथ ही, कनाडा में हरियाणा के उद्यमियों के लिए व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि योग्य और इनोवेटिव हरियाणवी उद्यमियों को देश में व्यवसाय स्थापित करने में आवश्यक सहायता दी जाएगी।

बैठक में कनाडा की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी को हरियाणा में स्थापित करने की संभावना पर भी बात हुई। इससे राज्य के युवाओं को उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रिसर्च अवसर मिल सकेंगे। इसके अलावा निवेशकों को हरियाणा में आकर्षित करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पर भी चर्चा की गई।

सीएम सैनी ने बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाना और हरियाणा को अंतरराष्ट्रीय निवेश और कौशल विकास का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी रोजगार, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्रों में राज्य को नई दिशा देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.