Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

गुरुग्राम। सेक्टर-47 स्थित मालिबू टाउन के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मंजू लाल के रूप में हुई है। शराब के नशे में वह रात के समय कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी पर गिर पड़ा, जिससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

फोन नहीं उठाने पर टूटा दरवाज़ा

सुबह जब मंजू लाल के मामा और उसके परिचितों ने उसे फोन किया, तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। शक होने पर वे उसके रहने के कमरे पर पहुंचे। अंदर से दरवाजा बंद था, जिसे तोड़कर जब कमरे में प्रवेश किया गया तो युवक अंगीठी के ऊपर मुंह के बल पड़ा मिला।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोस्त के साथ पार्टी के बाद हुई घटना

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई मंजीत के अनुसार, मंगलवार रात मंजू लाल के कमरे में उसका दोस्त मंसूर अली आया था। दोनों ने शराब पी थी। ठंड के कारण कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई हुई थी।

रात को मंसूर अली वहां से चला गया, जिसके बाद मंजू लाल कमरे में अकेला रह गया। नशे की अधिकता के कारण वह संतुलन खो बैठा और अंगीठी पर गिर गया। अनुमान है कि उसका चेहरा झुलस गया और धुएं के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और सभी पहलुओं पर कार्यवाही कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। परिजनों को सूचना देकर शव सौंप दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.