Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला विधानसभा सत्र: रोजगार, करुणामूलक नियुक्तियां, HRTC घाटा और भेड़पालकों की समस्याओं पर गरमाया सदन

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में जारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार का दिन विपक्ष और सरकार के बीच तीखे सवाल–जवाबों से भरा रहा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े दावे किए थे और 10 गारंटियां जारी की थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि पहली कैबिनेट बैठक में पक्की नौकरियां देने का वादा किया गया था, मगर आज सरकार यह कह रही है कि रोजगार संबंधी सूचनाएं इकट्ठी की जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री कभी 23 हजार तो कभी 34 हजार नौकरियां देने का दावा करते हैं, लेकिन पक्की और पेंशन वाली नौकरियों का वास्तविक आंकड़ा कब दिया जाएगा।

विपक्ष ने नौकरियों पर समयबद्ध जानकारी देने की मांग करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकार केवल आश्वासन दे रही है। इस बीच भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश के हितों की पैरवी के लिए तैनात महाधिवक्ताओं और सहायक महाधिवक्ताओं की संख्या पर प्रश्न पूछा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि बीबीएमबी, शानन जलविद्युत परियोजना और वॉटर सेस से जुड़े मामलों समेत कई महत्वपूर्ण मामलों में चार वरिष्ठ वकील प्रदेश का पक्ष रख रहे हैं। इस दौरान विपक्ष इस जवाब से असंतुष्ट दिखा और थोड़ी नोकझोंक भी देखने को मिली।

झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने बोर्ड–निगमों और सोसायटियों में स्वीकृत पदों की जानकारी मांगी। जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है और विभिन्न विभागों में इंटरव्यू प्रक्रिया जारी है, जिसकी पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी। वहीं HRTC के संबंध में सरकार ने स्पष्ट किया कि निगम पर लगभग 2200 करोड़ रुपये का घाटा है, जिसमें 1300 करोड़ रुपये देनदारी शामिल है।

रिटायर्ड होमगार्ड कर्मियों के एरियर भुगतान को लेकर विपक्षी विधायकों सुधीर शर्मा और रणवीर निक्का ने सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वित्तीय स्थिति सुधरते ही भुगतान किया जाएगा। करुणामूलक नियुक्तियों पर दीप राज ने मांग उठाई कि आय सीमा के तहत पात्र लोगों को बार–बार सड़कों पर बैठकर आंदोलन न करना पड़े, इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नीति में बदलाव भी किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक करुणामूलक नियुक्तियां दी थीं और वर्तमान सरकार को भी अपने तीन साल का आंकड़ा सार्वजनिक करना चाहिए।

नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने गद्दीधार–करसोग बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई और HRTC की खराब बसों को लेकर सुरक्षा सवाल खड़े किए। त्रिलोक जाम्वाल ने जाह्नू–कंदरौर–हारलोग बस सेवा की बहाली पर जवाब मांगा।

शून्यकाल में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने भेड़पालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि दवाओं की किल्लत, भेड़ों की चोरी, जंगलात विभाग द्वारा वार्डबंदी और बाहरी राज्यों की भेड़ों की बिक्री जैसी समस्याएं समुदाय को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने भेड़पालकों के लिए विशेष सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।धर्मशाला विधानसभा में दिनभर चले सवाल–जवाब प्रदेश की चुनौतियों और सरकार–विपक्ष के बीच बढ़ती तल्ख़ी को साफ दर्शाते रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.