Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा प्रभावितों को मिलेगा पूरा 7 लाख मुआवज़ा, धारा 118 में नहीं होगा बदलाव — सीएम सुक्खू

Dharamshala, Rahul-:विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आपदा राहत, भूमि कानून और स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की स्पष्ट स्थिति सामने रखी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सदन में विस्तृत चर्चा के बाद ही नीतियां तैयार की जाती हैं और सरकार यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नीति के अनुसार पूरा लाभ मिले। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा में जिन लोगों के आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें बिना किसी कटौती के पूरे 7 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बेहद संवेदनशील है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

धारा 118 को लेकर विपक्ष द्वारा उठाई जा रही शंकाओं पर सीएम सुक्खू ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि इस कानून में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज सदन में जो विधेयक पेश किया गया है, वह केवल उन लोगों की सुविधा के लिए लाया गया है जिन्होंने जमीन खरीदने के बाद पांच साल की अवधि में 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है लेकिन व्यावहारिक कारणों से पूरा काम समय पर नहीं कर पाए। मौजूदा नियमों में पांच साल बाद किसी प्रकार का एक्सटेंशन देने का प्रावधान नहीं था, इसलिए सरकार ने ऐसा तंत्र बनाने का निर्णय लिया है जिससे जरूरत पड़ने पर एक साल की अतिरिक्त अवधि दी जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान लोगों की सहूलियत और व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ लाया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं और डॉक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वयं इसकी पुष्टि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी का काम सिर्फ आरोप लगाना और राजनीतिक रोटियां सेकना रह गया है। सरकार प्रदेश के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.