Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी शहर को जोड़ने वाली जरली–पुलघराट सड़क बदहाल, उड़ी धूल से परेशान लोग

Mandi, Dharamveer-:फोरलेन बनने के बाद मंडी शहर को जोड़ने वाली जरली से पुलघराट तक की लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। शहर से फोरलेन पर आवागमन करने वाले अधिकांश लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय से इस मार्ग की सुध नहीं ली गई। भारी ट्रैफिक के कारण सड़क पर पड़े गड्ढे और भी गहरे होते गए, जिनमें अस्थायी रूप से मिट्टी डालकर सुधार करने की कोशिश की गई थी। अब यही मिट्टी स्थानीय लोगों के लिए नई मुसीबत बन गई है।

स्थानीय निवासी सुनीता देवी, धनी देवी और पवनलता ने बताया कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही के दौरान इतनी धूल उड़ती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। घरों में दिन में कई बार सफाई करनी पड़ रही है और कपड़े बाहर सूखने के लिए डालना भी असंभव हो गया है। लोगों का कहना है कि सड़क से निकलने वाली धूल ने उनका जीवन दूभर कर दिया है। थोड़ी देर बाहर खड़े होने पर चेहरा तक पहचान में नहीं आता। वाहन चालकों को भी दृश्यता कम होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि सड़क को जल्द पक्का किया जाए और जब तक स्थायी मरम्मत नहीं होती, तब तक नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो वे ट्रैफिक रोककर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विभाग ने दिलाई राहत की उम्मीद

उधर, लोक निर्माण विभाग नेरचौक के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने बताया कि सड़क की अस्थायी टारिंग के लिए 25 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है और जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करके मार्च–अप्रैल तक यह कार्य पूरा कर दिया जाएगा। साथ ही सड़क की स्थायी मुरम्मत और चौड़ीकरण के लिए 6 करोड़ रुपये की डीपीआर सरकार को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही इसे पूरी तरह से पक्का बनाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.