Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार के तीन साल को बताया ‘व्यवस्था पतन का दौर’

Dharamshala, 4 December-: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। “व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार” के नारे के साथ आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की भीड़ उमड़ी, जिसने प्रदेश में मौजूदा सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष का संकेत दिया। भीड़ से खचाखच भरे स्टेडियम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता मौजूदा परिस्थितियों से नाराज है और बदलाव की मांग तेज हो चुकी है।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। उन्होंने राज्य सरकार पर विफलताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन ने तीन वर्षों में प्रशासनिक अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली को चरम पर पहुंचा दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में मजबूत वापसी करेगी।धरना-प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। इसके साथ ही सभी भाजपा विधायक, जिला अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक धर्मशाला पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल वादों और छलावे के अतिरिक्त कुछ नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने न केवल विकास कार्यों को ठप किया बल्कि प्रदेश को कर्ज के बोझ में भी झोंक दिया है। अनुराग ठाकुर ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीन वर्षों में कांग्रेस शासन सिर्फ भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता का प्रतीक बनकर रह गया है।भाजपा नेताओं ने रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए जनता से आह्वान किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर मजबूत और स्थिर सरकार लाने में अपना योगदान दें। प्रदर्शन के अंत में पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया कि प्रदेश में सुशासन की स्थापना के लिए भाजपा पूरी ताकत से संघर्ष जारी रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.