Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आठ बैठकें, 34 घंटे का काम और 85% उत्पादकता के साथ विधानसभा शीतकालीन सत्र  संपन्न

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। समापन के अवसर पर प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि इस वर्ष का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक और उपलब्धियों से भरा रहा।उन्होंने बताया कि कई वर्षों बाद यह पहली बार हुआ है जब तपोवन में आयोजित सत्र में आठ बैठकें पूरी अनुशासन और सुचारू कार्यवाही के साथ संपन्न हुईं।इसे उन्होंने विधानसभा की कार्यक्षमता, सक्रियता और बढ़ते अनुशासन का प्रतीक बताया।

अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा को वर्ष में लगभग 35 बैठकें आयोजित करनी चाहिए।कई सालों बाद इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज हुई है। इस बार के सत्र में कुल 34 घंटे का कार्य हुआ और 85 प्रतिशत उत्पादकता हासिल की गई, जो देश की तमाम विधानसभाओं में उच्चतम श्रेणी की उत्पादकता में शामिल होती है।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की सबसे अधिक उत्पादक विधानसभाओं में गिनी जाती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में सदन की उत्पादकता 98 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वर्ष यह 132 प्रतिशत तक पहुँची थी, जो यह दर्शाता है कि विधानसभा ने निर्धारित समय से कहीं अधिक कार्य किया।

सवाल-जवाब के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए लगभग सभी तारांकित और अतारांकित प्रश्नों के उत्तर सदन की ओर से प्रदान किए गए। जिन प्रश्नों के उत्तर समयाभाव में उपलब्ध नहीं कराए जा सके, उनके लिए अध्यक्ष ने सरकार को निर्देश दिया है कि आगामी सत्र की शुरुआत में संबंधित विधायकों को सभी आवश्यक सूचनाए उपलब्ध कराई जाए।विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र की विधायी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब तक सदन में 90 से अधिक विधेयक पास किए जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश को राज्यपाल और राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है। केवल 5–6 विधेयक ही प्रक्रिया में लंबित हैं।नियम 75 के तहत मिले विशेषाधिकार प्रस्तावों पर अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत नेगी और भाजपा विधायक विपिन परमार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। नियमों की परिधि में आने वाले बिंदुओं की पूर्ण जांच के बाद ही सदन के पटल पर विस्तृत तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

धारा 118 से जुड़े महत्वपूर्ण बिल के संबंध में भी उन्होंने बताया कि आज सदन में व्यापक चर्चा हुई। सत्ता और विपक्ष—दोनों की भागीदारी के बाद यह निर्णय लिया गया कि इस बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए। कमेटी गठित होने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर सदन के सामने रखेगी।अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि तपोवन में संपन्न शीतकालीन सत्र कई दृष्टियों से रिकॉर्ड और उपलब्धियों वाला रहा तथा इसे वह “सफल और ऐतिहासिक” करार देते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.