Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा ऐलान : हर जिले में आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में खेल ढांचे को मज़बूती देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स सेंटर और गांवों में मिनी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उनके ही नजदीक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित ‘इंडियन मॉडल ऑफ मॉडर्न स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कई विधायकों, मेयर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM सैनी ने कहा कि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का भविष्य ‘चार M’—Modern, Mentality, Management और Morality—पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस वैज्ञानिक खेल प्रबंधन को भारतीय प्रतिभा और पारंपरिक खेल संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत 2026 और 2028 ओलंपिक में अपनी मेडल टैली में उल्लेखनीय सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि देसी खेल शैली और भारतीय परंपराओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर एक नया भारतीय स्पोर्ट्स मॉडल खड़ा किया जाएगा। उनका कहना था कि अंधी नकल छोड़कर अपने मॉडल को मजबूत करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री सैनी ने जानकारी दी कि पिछले 11 वर्षों में हरियाणा सरकार स्पोर्ट्स सेक्टर में अब तक ₹989 करोड़ से ज्यादा निवेश कर चुकी है। इसी वित्तीय वर्ष के बजट में स्पोर्ट्स विकास के लिए ₹589.69 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के विकास में फंडिंग किसी भी स्तर पर बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

उन्होंने राज्य में बनी खेल अधोसंरचना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, हरियाणा में अब तक तीन स्टेट-लेवल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 21 जिला स्तरीय स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 245 ग्रामीण स्टेडियम, 382 इनडोर जिम, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ, दो फुटबॉल सिंथेटिक पिच और नौ मल्टीपर्पस स्पोर्ट्स हॉल बनाए जा चुके हैं।

क्रीड़ा भारती के नेशनल ऑर्गनाइजेशन मिनिस्टर प्रसाद महानकर ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस भारतीय खेलों में इनोवेशन और खिलाड़ी विकास को नई दिशा देगी। वहीं, हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अशोक कुमार ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में भारतीय संस्कृति को प्रमुखता देना है।

समारोह में ओलंपिक रेसलर योगेश्वर दत्त, BJP जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक सहित कई अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.