Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फसल मुआवजा धोखाधड़ी उजागर, सीएम सैनी ने छह पटवारी निलंबित किए

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे से जुड़ी एक ही फोटो को बार-बार अपलोड कर मुआवजा बढ़ाने की कोशिशों एवं सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी मामलों को गंभीर धोखाधड़ी करार देते हुए तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विभिन्न जिलों के उन पटवारियों की पहचान की गई, जिन्होंने गलत रिपोर्टिंग की या बार-बार एक ही फोटो अपलोड कर मुआवजा बढ़ाने का प्रयास किया। इसके तहत भिवानी के जुई खुर्द, कुरुक्षेत्र के बोरीपुर, जींद के कालवन, फतेहाबाद के जंडवाला, गुरुग्राम के पटौदी और दादरी के निमली के कुल छह पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग की टीम अन्य संभावित दोषियों की भी जांच कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता उन किसानों तक सही मुआवजा पहुंचाना है, जिनकी फसलों का वास्तव में नुकसान हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित किसानों को अगले एक सप्ताह के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मुआवजा वितरण में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मानसून के दौरान अधिक बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री पहले ही आदेश दे चुके थे कि फसल खराबे की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर की जाए। इसके बावजूद कई जगहों पर नुकसान न होने पर भी गलत रिपोर्ट भेजी गई और कई मामलों में एक ही फोटो को बार-बार पोर्टल पर अपलोड किया गया। रिपोर्टिंग में देरी और गलत जानकारी भेजे जाने पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की और इसे सरकारी व्यवस्था के साथ धोखा बताया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को निर्देश दिए कि सभी जिला उपायुक्तों से तत्काल रिपोर्ट मांगी जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजस्व विभाग की बजट घोषणाओं और मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में वित्त विभाग के आयुक्त मोहम्मद शाइन, उप प्रधान सचिव यशपाल, मुख्यमंत्री के OSD राज नेहरू, विशेष सचिव प्रभजोत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.