Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होटल धौलाधार हादसे के बाद एचपीटीडीसी की सभी यूनिटों में होगा फायर ऑडिट, किचन सुरक्षा पर विशेष जोर

Dharamshala, Rahul -:होटल धौलाधार में हाल ही में लगी भीषण आग के बाद हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने अपनी सभी यूनिटों में व्यापक फायर ऑडिट करवाने का निर्णय लिया है। निगम प्रबंधन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर यूनिट का फायर ऑडिट किसी प्रमाणित फायर एक्सपर्ट की तकनीकी टीम से ही कराया जाए और उनकी ओर से दिए गए सुझावों को तुरंत लागू किया जाए।

निगम का विशेष ध्यान किचन सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा। फायर एक्सपर्ट यदि किसी नए उपकरण या सुरक्षा संसाधन की जरूरत बताते हैं तो उन्हें तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही हर माह फायर हाइड्रेंट चेक करने की प्रक्रिया भी अनिवार्य की जाएगी। धौलाधार होटल के प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने का भी फैसला लिया गया है, ताकि आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी आसानी से मुड़ सके।गौरतलब है कि बीते गुरुवार रात होटल धौलाधार के एक हिस्से में लगी आग से करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सौभाग्य से होटल का इंश्योरेंस पहले से था, जिसकी जानकारी संबंधित कंपनी को दे दी गई है।

एमडी एचपीटीडीसी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि आग मुख्यतः किचन क्षेत्र में लगी थी, जबकि रिसेप्शन और रेस्टोरेंट सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि शादी सीजन और आगामी टी-20 मुकाबले के कारण होटल में भारी बुकिंग है, इसलिए जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किचन के पुनर्निर्माण में लकड़ी या अन्य जल्दी आग पकड़ने वाली सामग्री का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए हैं।डॉ. राजीव कुमार के अनुसार, हादसे की शाम किचन में स्नैक्स तैयार किए जा रहे थे, इसी दौरान गैस लीक होने और गरम तेल के संपर्क में आने से आग भड़क उठी। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सभी यूनिटों में फायर ऑडिट अनिवार्य किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.