Facebook-f Youtube X-twitter

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश: सिरसा में आढ़ती से 3 लाख की लूट, कंचन गिरफ्तार

सिरसा  | सिरसा पुलिस ने हनीट्रैप मामले में गिरोह की मुख्य सरगना कंचन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मामला सिरसा के धानमंडी इलाके के आढ़ती को फंसाकर 3 लाख रुपये हड़पने का है। इससे पहले पुलिस ने गिरोह की सदस्य सीमा उर्फ़ सिमरन को गिरफ्तार किया था।

मुख्य आरोपी कंचन, जो प्रेमनगर की रहने वाली है, को अग्रिम जमानत की तैयारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कंचन के दो दिन के रिमांड की मंजूरी भी हासिल कर ली है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपितों और कई मामलों में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

जांच में पता चला कि कंचन का असली नाम वीरपाल है। वह नेजाडेला कलां की रहने वाली है, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां है। पुलिस के अनुसार, कंचन धनाढ्य लोगों को ब्लैकमेल करके उनसे धन ऐंठती थी।

जानकारी के अनुसार, कंचन ने अपने मौसेरे भाई अशोक कुमार के खिलाफ शादी के दौरान पैसे को लेकर झगड़े के बाद थाने में झूठा दुष्कर्म मामला दर्ज कराया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ। पहले पति के खिलाफ की गई शिकायतों और महिलाओं एवं पुलिस कर्मियों से पहचान के बाद कंचन ने संगठित गिरोह बनाकर हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाने की योजना शुरू की।

सदर थाना के एसआई जगदीश चंद और नायब रीडर विजय भी इस मामले में आरोपित पाए गए थे। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद दोनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस गिरोह के एक अन्य सदस्य रमन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। रमन ही लड़कियों को गिरोह में शामिल करता था। आढ़ती को फंसाने के मामले में पंजाब की एक युवती को भी रमन ने कंचन से मिलवाया था। बीते दिन कंचन के भाई रोहताश ने पुलिस से कई बड़े खुलासे किए। रोहताश के अनुसार, कंचन के गिरोह में कई लड़कियां शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.