Facebook-f Youtube X-twitter

आधी रात जंगल में उतारी गई स्कूली छात्रा: वीडियो वायरल, एचआरटीसी चालक सस्पेंड 

Mandi, Dharamveer-:मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में एचआरटीसी बस सेवा की लापरवाही उजागर होने के बाद परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक निजी स्कूल की छात्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सरकाघाट से शाम 5 बजे पंडोल रूट पर चलने वाली निगम बस चालक की मनमानी के चलते निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचती। इससे उन्हें और अन्य यात्रियों को सर्द रातों में जंगल के रास्तों से पैदल चलकर घर जाना पड़ता है।

रूट व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

छात्रा के अनुसार चालक बस को बगड़ागलू के पास यह कहते हुए रोक देता है कि बस बड़ी है और आगे नहीं जा सकती। जबकि आगे जाने वाले यात्रियों में दो-तीन स्कूली छात्र भी शामिल होते हैं जिन्हें लगभग 5 किलोमीटर दूर झंझैल गांव तक पैदल जाना पड़ता है और वे करीब रात 8 बजे घर पहुंचते हैं। छात्रा ने वीडियो में यह भी सवाल उठाया कि यदि बस बड़ी थी तो इस रूट पर पहले इसी प्रकार की बसें कैसे चलती रहीं? इसके अलावा, उसने सुबह स्कूल जाने के समय भी बस के निर्धारित समय पर न पहुंचने की शिकायत की, जिसके चलते छात्र रोज स्कूल देर से पहुंच रहे हैं।छात्रा ने बताया कि जब भी वे अपनी समस्या निगम अधिकारियों के सामने रखते हैं, तो समाधान के बजाय उन्हें अनावश्यक टिप्पणियां सुनने को मिलती हैं। शनिवार शाम को बनाई गई इस वीडियो के वायरल होते ही एचआरटीसी प्रबंधन हरकत में आया और संबंधित चालक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

क्या बोले आरएम सरकाघाट?

इस संबंध में सरकाघाट डिपो के आरएम अनिल शर्मा ने बताया कि यदि सड़क खराब होने के कारण बस आगे नहीं जा सकती थी, तो चालक को इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देनी चाहिए थी, जो नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि निर्धारित रूट का निरीक्षण कराया जाएगा और यदि सड़क में खामियां पाई जाती हैं तो लोक निर्माण विभाग से उसे दुरुस्त करवाया जाएगा। फिलहाल रूट पर बस सेवा को दुरुस्त किया गया है ताकि छात्रों और अन्य यात्रियों को असुविधा न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के 51 शहरी निकायों में चुनाव की घोषणा, 17 मई को मतदान; पंचायत चुनाव भी जल्द

शिमला, संजू: -हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन निकायों के लिए मतदान 17 मई...

निजी बसों में भी लागू होंगे पास और रियायती किराए के नियम, परिवहन विभाग ने दिए सख्त आदेश

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी में स्टेट कैरिज स्कीम के तहत चलने वाली निजी बसों पर अब सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन बसों में भी रोडवेज की तरह सभी पास और रियायती किराया सुविधाएं अनिवार्य रूप से लागू करनी...

संगरूर में स्वर्णकार नेता के घर पेट्रोल बम हमला, CCTV में कैद वारदात से फैली दहशत

Summer express, संगरूर | पंजाब के संगरूर जिले के शिवपुरी मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णकार एसोसिएशन धूरी के प्रधान दर्शन सिंह खुरमी के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दर्शन...

बंगाल चुनाव से पहले हिंसा: ISF उम्मीदवार अराबुल इस्लाम पर जानलेवा हमला, इलाके में तनाव

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सभी दल जहां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं, वहीं इस बीच हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (ISF) के उम्मीदवार अराबुल इस्लाम पर अज्ञात...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: हिमाचल में एमएसपी बढ़ोतरी से किसानों को राहत

शिमला, 21 अप्रैल -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक पद्धति से उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। इस निर्णय से राज्य के हजारों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है और...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.