Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जाइका परियोजना से किसानों को बड़ी राहत: मल्चिंग शीट ने खत्म की खरपतवार और नमी की चिंता

Mandi, Dharamveer-किसानों को अब फसलों के साथ उगने वाले खरपतवारों और खेतों में नमी की कमी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। जाइका परियोजना (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) के तहत किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसमें 50 प्रतिशत उपदान पर मल्चिंग शीट उपलब्ध करवाई जा रही है। यह शीट खेतों की ऊपरी सतह पर बिछाई जाती है, जिससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है और खरपतवारों का उगना लगभग समाप्त हो जाता है।

मल्चिंग शीट पॉलीथीन से बनी एक मजबूत परत होती है, जिसे खेतों पर बिछाने के बाद किसान फसल को सुरक्षित और बेहतर तरीके से विकसित कर सकते हैं। सामान्य परिस्थितियों में खेतों में फसलों के साथ कई तरह के खरपतवार उग आते हैं, जिनकी सफाई में किसानों का काफी समय और धन खर्च होता है। लेकिन मल्चिंग शीट इस अतिरिक्त मेहनत को कम कर देती है, जिससे किसान अधिक ध्यान फसल उत्पादन और गुणवत्ता पर दे सकते हैं।जाइका परियोजना के अधिकारी स्वयं गांवों और खेतों में जाकर किसानों को इसके लाभ समझा रहे हैं और उन्हें शीट लगाने में हर तरह का सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेमराज वर्मा ने बताया कि मंडी जिले में अभी तीन फसलों—स्ट्रॉबेरी, मटर और लहसुन—पर मल्चिंग शीट बिछाई जा रही है। इसके लिए कुल 63 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र को कवर करना लक्ष्य है, जिसमें से 10 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्र पर शीट बिछाई जा चुकी है, जबकि 30 हजार स्क्वायर मीटर का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

डॉ. वर्मा के अनुसार, यह प्रयास किसानों की मेहनत को कम करने, उत्पादन बढ़ाने और फसलों में गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से इस तकनीक को अपनाने की अपील की है ताकि वे खेती को आधुनिकता के साथ लाभकारी बना सकें।

बल्ह उपमंडल के कसारला गांव के किसान रूप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा जानकारी देने के बाद उन्होंने अपनी दो बीघा भूमि पर स्ट्रॉबेरी के दस हजार पौधे लगाए हैं और मल्चिंग शीट का उपयोग शुरू किया है। उनके अनुसार, अब न तो खरपतवार उग रही है और न ही नमी की चिंता है। विभागीय अधिकारियों का पूरा सहयोग उन्हें समय-समय पर मिलता रहा है, जिससे वे इस आधुनिक तकनीक का अधिकतम लाभ उठा पा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.