Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेहतपुर सब्जी मंडी के स्थानांतरण पर किसानों की आपत्ति, पूर्व विधायक  डीसी से मिलकर उठाई मांग

Una, Rakesh-:मेहतपुर में कई वर्षों से नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत लग रही सब्जी मंडी के स्थान में बदलाव की तैयारी से स्थानीय किसान खासे परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि लंबे समय से वे इसी स्थान पर अपनी सब्जियाँ बेचकर अपनी रोज़ी–रोटी चला रहे हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा अचानक मंडी के स्थानांतरण के निर्णय से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।

इसी मुद्दे को लेकर मेहतपुर और आसपास के किसान आज सामूहिक रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा के नेतृत्व में उपायुक्त ऊना से मिले। किसानों ने डीसी से मांग की कि मौजूदा सब्जी मंडी को यथास्थान ही रहने दिया जाए और जल्दबाज़ी में स्थान परिवर्तन न किया जाए।मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक सतपाल रायज़ादा ने बताया कि किसान अपने खेतों से ताज़ी सब्जियाँ लाकर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाते हैं। यह व्यवस्था वर्षों से चल रही है और किसानों के लिए यह उनकी रोज़मर्रा की आय का मुख्य माध्यम है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से रास्ते से जुड़ी समस्या एवं शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।रायज़ादा ने बताया कि उन्होंने किसानों की बात पूरी गंभीरता के साथ डीसी ऊना के समक्ष रखी है। डीसी ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे और वास्तविक स्थिति देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि किसी को कोई दिक्कत है तो उसका समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।किसानों का कहना है कि मंडी को शिफ्ट करने की स्थिति में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा, इसलिए प्रशासन किसानों की समस्या को समझते हुए संवेदनशील निर्णय ले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.