Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मस्जिद विवाद: देवभूमि संघर्ष समिति ने हाशमी के दावों पर उठाए सवाल

Shimla, Sanju-:संजौली मस्जिद निर्माण विवाद एक बार फिर चर्चा में है। ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी की प्रेस वार्ता के बाद देवभूमि संघर्ष समिति ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाशमी ने दावा किया था कि नगर निगम कार्यालय जाकर नए नक्शे को मंज़ूरी दिलाई गई है और निर्माण को कानूनी रूप देने की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण और एडवोकेट जगत पॉल ने कहा कि हाशमी का इस मामले में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है, क्योंकि वह न तो याचिकाकर्ता हैं और न ही मामले में प्रतिवादी पक्ष। समिति का आरोप है कि प्रेस वार्ता में दिया गया उनका बयान तथ्यात्मक रूप से भ्रामक है और इससे आम जनता को गलत संदेश जा सकता है। समिति ने हाशमी के कुछ पूर्व विवादों का हवाला देते हुए कहा कि उनके बयान प्रदेश में अनावश्यक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं।समिति के अनुसार, वे न्यायालय के सभी आदेशों का सम्मान करते हैं और किसी भी न्यायिक टिप्पणी से बचना चाहते हैं। हालांकि, उनका कहना है कि मामले की पृष्ठभूमि जनता के सामने रखना आवश्यक है। समिति ने आरोप लगाया कि पुराने ढांचे को बिना आवश्यक अनुमति के तोड़ा गया और उसके बाद नोटिस मिलने के बावजूद पाँच मंज़िला भवन का निर्माण कर दिया गया, जो हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम के नियमों के अनुरूप नहीं है।

समिति ने उम्मीद जताई कि अदालत पूर्व में हुए अवैध निर्माणों के मामलों की तरह इस मामले में भी तथ्यों और नियमों के आधार पर निर्णय देगी। उनका कहना है कि निर्माण प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण नियमों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.