Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहपुर NH परियोजना की धीमी प्रगति पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से श्रेय अवस्थी की मुलाकात

Kangra,Rahul-:शाहपुर भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के सह–संयोजक श्रेय अवस्थी ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, माननीय अजय टम्टा जी से सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान श्रेय अवस्थी ने शाहपुर में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की सुस्त गति और इससे स्थानीय जनता को हो रही परेशानियों की विस्तृत जानकारी मंत्री जी को दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लंबे समय से लटके रहने के कारण स्थानीय व्यापार भारी प्रभावित हुआ है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों दोनों को निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।मंत्री अजय टम्टा जी ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि वे स्वयं पहाड़ी क्षेत्र से आते हैं, इसलिए हिमाचल जैसे इलाकों की चुनौतियों और जनता की समस्याओं को गहराई से समझते हैं।उन्होंने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाएंगे तथा NH निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए निर्देश जारी करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.