Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गिरफ्तारी न होने पर रोहित धनखड़ के परिजन पहुंचे डीजीपी कार्यालय

चंडीगढ़। पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की हत्या मामले में कार्रवाई न होने से परिजन और धनखड़ खाप के अध्यक्ष रणबीर धनखड़ ने सोमवार को भिवानी में एसपी सुमित कुमार से मुलाकात की। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन एसपी ने कार्रवाई के लिए और समय देने का अनुरोध किया। इससे नाराज़ परिजन अब मंगलवार को पंचकूला में डीजीपी ओपी सिंह से मुलाकात करेंगे और मामले में देरी पर आपत्ति दर्ज करवाएंगे।

घटना 27 नवंबर की है। रोहित धनखड़, हुमायूंपुर निवासी और पैरा पावरलिफ्टर, अपने दोस्त जतिन (निवासी बौंद कलां, चरखी दादरी) के साथ भिवानी जिले के गांव रेवाड़ीखेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान बरातियों से कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। आरोप है कि घर लौटते समय जब रोहित और जतिन अपनी कार में बैठे, तभी बरातियों ने उन पर हमला कर दिया।

जतिन किसी तरह कार लेकर मौके से निकलने में सफल रहा, लेकिन हमलावरों ने रोहित को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए PGI में भर्ती रोहित ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया।

मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों और परिवार में नाराज़गी है। उनका कहना है कि पुलिस की सुस्त कार्रवाई से न्याय में देरी हो रही है, इसलिए वे अब उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.