Facebook-f Youtube X-twitter

जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी ने आगजनी प्रभावित परिवार को दी 50,000 की मदद

Chamba, Manjur Pathan-:जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी एक बार फिर अपनी मानवीय सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए चर्चा में है। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय यह संस्था पिछले लगभग एक दशक से चंबा जिले में बीमार, गरीब, असहाय तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की निरंतर सहायता करती आ रही है। संगठन का नाम भले ही मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी हो, लेकिन इसके कार्य और सेवाएं हर धर्म, जाति और समुदाय के जरूरतमंदों तक समान रूप से पहुँचती हैं।

हाल ही में नेरा पंचायत में आगजनी की एक घटना में एक परिवार के घर की दूसरी मंज़िल में अचानक आग लग गई, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सक्रिय हुए और पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए आगे आए। संस्था ने तुरंत राहत प्रदान करते हुए प्रभावित परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दी। स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि संस्था के इस मानवीय कदम की सराहना कर रहे हैं।

लतीफ मोहम्मद, अध्यक्ष—जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी 

हमारी संस्था पिछले करीब एक दशक से चंबा जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य सिर्फ एक ही है—जरूरतमंद तक मदद पहुचना, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से हो। बीमार, गरीब, असहाय व्यक्तियों से लेकर आगजनी और प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ित परिवारों तक, हम यथासंभव सहायता करते हैं। हाल ही में नेरा में आगजनी की घटना के बाद हमारी टीम ने मिलकर धन एकत्र किया और पीड़ित परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। हम यही प्रयास करते हैं कि किसी के दुख को थोड़ा कम कर सकें और समाज में सहयोग तथा मानवता का संदेश फैला सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

मानसून से पहले पंजाब सरकार का बड़ा कदम: नालों-नदियों की सफाई तेज, जमीन मालिकों को मिली अनुमति

Summer express, चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने दरियाओं, चोओं और सेम नालों की सफाई प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति दे...

यूरेनियम सौंपने पर ईरान का इनकार :  ट्रंप के दावे को किया खारिज, परमाणु समझौते पर बढ़ा गतिरोध

Summer express, ईरान  | अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बीच परमाणु मुद्दे पर नया विवाद सामने आ गया है। संवर्धित यूरेनियम को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद गहराते दिख रहे हैं, जिससे संभावित समझौते पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया था कि ईरान अपनी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.