Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरदार जी 3’ का ट्रेलर लॉन्च, दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

17 June, 2025

पंजाबी सिनेमा के मेगास्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने चहेते किरदार ‘सरदार जी’ के अवतार में हँसी का बवंडर लेकर आ रहे हैं। ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रविवार को लॉन्च कर दिया गया, जिसे फैन्स से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

इस बार फिल्म में दिलजीत के साथ दिखेंगी पंजाबी सिनेमा की क्वीन नीरू बाजवा, और साथ में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे गुलशन ग्रोवरजैस्मिन बाजवा और मानव विज। ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और फैंटेसी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है।

 दिलजीत बोले – “सरदार जी का नया एडवेंचर और भी बड़ा है”

ट्रेलर लॉन्च पर दिलजीत ने कहा, “‘सरदार जी’ मेरा सबसे चहेता किरदार है और हर बार इसकी दीवानगी बढ़ती जा रही है। इस बार कहानी में और भी ट्विस्ट और कॉमिक धमाके हैं।”फिल्म का निर्देशन एक बार फिर रोहित जुगराज कर रहे हैं, जो इस फ्रेंचाइज़ी की जान माने जाते हैं।

रिलीज़ डेट

‘सरदार जी 3’ अब 27 जून 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.