Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला बनेगा फिटनेस और स्पोर्ट्स टूरिज्म का नया केंद्र: 25 दिसंबर को होगा धर्मशाला मैराथन

Dharamshala, Rahul-धर्मशाला में इस साल के अंत में खेल, स्वास्थ्य और पर्यटन को एक साथ जोड़ने वाला एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। नगर निगम धर्मशाला और जिला प्रशासन 25 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन को हर साल इसी तारीख पर करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इसे धर्मशाला के स्थायी कैलेंडर इवेंट के रूप में स्थापित किया जा सके।

नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान को भी सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्पोर्ट्स टूरिज्मशारीरिक फिटनेस और नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।मैराथन की शुरुआत साई एथलेटिक मैदान से होगी और यह चरान दाड़ी, रक्कड़, खनियारा, कोतवाली बाजार और चीलगाड़ी मार्ग से होकर पुनः साई स्टेडियम में समाप्त होगी। इस आयोजन में 3 किमी फन रन, 5 किमी रन, 10 किमी रन, हाफ मैराथन (21.1 किमी) और फुल मैराथन (42.2 किमी) जैसी विभिन्न श्रेणियां शामिल की गई हैं।प्रतिभागियों के लिए इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सुविधा और मेडिकल सपोर्ट की व्यवस्था की गई है। छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष शुल्क छूट भी दी जाएगी। कुल 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों के लिए रखी गई है।आयुक्त ने कहा कि धर्मशाला मैराथन-2025 न केवल कांगड़ा वैली कार्निवाल के समापन का भव्य आयोजन होगा, बल्कि इसे हर साल बड़े पैमाने पर आयोजित कर धर्मशाला को फिटनेस हब और स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.