Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन साल पूरे होने पर मंडी में रैली, मगर कांग्रेस हाईकमान ने बना ली दूरियां — जयराम ठाकुर

Mandi, 10 December-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है और अब कांग्रेस हाईकमान भी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा। अपने गृह क्षेत्र सराज के थुनाग में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पूरे होने पर सरकार मंडी में रैली करने जा रही है, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेता इससे दूरी बनाए हुए हैं, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई और अब अपने ही वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपदा राहत वितरण कार्यक्रम में भी गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा, जबकि दूसरे ही दिन राहुल गांधी निजी दौरे पर शिमला पहुंच गए। इससे स्पष्ट है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी मुख्यमंत्री से नाखुश है।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा कार्यकाल की कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं और खुद कोई नई योजना शुरू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 लाख नौकरियों का वादा किया था, परंतु तीन वर्षों में मुश्किल से 10 हजार रोजगार ही दिए। महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की घोषणा भी अधूरी रही, जिससे लाखों महिलाएं ठगा महसूस कर रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा जनसेवा को राजनीति का माध्यम मानती है, जबकि कांग्रेस केवल सत्ता सुख भोगने में विश्वास रखती है। केंद्र से आपदा राहत में मिली 6 हजार करोड़ की सहायता राशि को भी राज्य सरकार अपनी उपलब्धि बताकर जनता को भ्रमित कर रही है।जयराम ठाकुर ने जंजैहली में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ के राष्ट्रसेवा और संस्कार निर्माण के कार्यों की सराहना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.