Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने गोविंद सागर झील में लिया वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद

Bilaspur, Subhash-:हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को बिलासपुर के गोविंद सागर झील का दौरा किया और यहां चल रही वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ठोस कदम उठा रही है और विशेष रूप से एडवेंचर व वॉटर टूरिज्म को प्रोत्साहित करने पर बल दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन मिलकर कार्य कर रहे हैं। झील में क्रूज, शिकारा, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी सुविधाएं न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से बिलासपुर जिला अब प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर एक उभरता हुआ गंतव्य बन चुका है।मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य को ‘वाटर, एयर और लैंड टूरिज्म’ के एकीकृत मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है। आने वाले समय में गोविंद सागर झील में पर्यटकों के लिए और भी नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, ताकि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर का वॉटर स्पोर्ट्स हब बन सके।उन्होंने जिला प्रशासन बिलासपुर की सराहना करते हुए कहा कि उनकी योजनाबद्ध और सुरक्षित दृष्टिकोण के कारण यह झील अब रोमांचक पर्यटन का केंद्र बन रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के विकास से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।इस मौके पर हिमफैड के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार और हिमुडा बोर्ड सदस्य जितेंद्र चंदेल भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.