Facebook-f Youtube X-twitter

सांसद जिंदल ने मतदान सुधारों पर दिया जोर, सुरक्षित ई-वोटिंग की वकालत

कुरुक्षेत्र। हरियाणा से भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर जोर देते हुए मतदान प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के युग में देश के करोड़ों पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोकतंत्र की भागीदारी और मजबूत हो सके।

सभी नागरिकों के लिए ‘ईज़ ऑफ वोटिंग’ को प्राथमिकता मिले : जिंदल

शीतकालीन सत्र में बोलते हुए जिंदल ने कहा कि जैसे देश ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज़ ऑफ लाइफ की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, उसी तरह अब ईज़ ऑफ वोटिंग पर भी गंभीरता से काम करने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 1.5 करोड़ भारतीय विदेशों में रहते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या चुनाव के दिन भारत न पहुंच पाने के कारण मतदान नहीं कर पाती।

यह समस्या देश के भीतर भी करोड़ों कामकाजी नागरिकों के सामने आती है, जो नौकरी या अन्य कारणों से अपने शहर से बाहर रहते हैं और मतदान में भाग नहीं ले पाते।

डिजिटल इंडिया की ताकत : अब वोटिंग में तकनीक जोड़ने का समय

जिंदल ने कहा कि भारत रोज़ाना यूपीआई जैसी डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से करोड़ों सुरक्षित लेनदेन कर रहा है। इसी तरह की मजबूत साइबर सुरक्षा तकनीक का उपयोग कर देश में सुरक्षित एब्सेंटी वोटिंग और ई-वोटिंग को लागू किया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिक टेक्नोलॉजी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

कई देश लागू कर चुके हैं सुरक्षित रिमोट और ई-वोटिंग

सांसद जिंदल ने एस्टोनिया, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और मेक्सिको जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि इन देशों में सुरक्षित रिमोट वोटिंग और ई-मतदान की व्यवस्था पहले से सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से अपील की कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रणालियों का अध्ययन करके भारत के लिए विश्वसनीय और सुरक्षित ई-वोटिंग मॉडल तैयार करें। जिंदल ने सुझाव दिया कि प्रवासी भारतीय और अन्य पात्र मतदाताओं को चुनाव से एक सप्ताह पहले तक ऑनलाइन या रिमोट वोटिंग का विकल्प दिया जा सकता है।

वोट सिर्फ निशान नहीं, नागरिक की शक्ति है”

सांसद ने कहा कि लोकतंत्र का असली उत्सव तभी पूरा होता है जब हर नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। उन्होंने कहा “वोट केवल एक निशान नहीं, बल्कि नागरिक की पहचान, शक्ति और जिम्मेदारी है। तकनीक के जरिए इसे और सक्षम बनाया जा सकता है।”

जिंदल की यह पहल मतदान प्रक्रिया में व्यापक बदलाव और डिजिटल सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुझाव मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.