Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेड की हॉकिश पॉलिसी से बाजार निराश, निफ्टी–सेंसेक्स में मामूली तेजी

नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को हल्की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हालांकि, फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के हॉकिश रुख ने निवेशकों की उम्मीदों पर थोड़ा पानी फेर दिया। निफ्टी 13 अंक की मामूली बढ़त के साथ तो सेंसेक्स 65 पॉइंट ऊपर खुला, लेकिन बाजार में उत्साह की कमी साफ नजर आई।

फेड ने दरें घटाईं, फिर भी निवेशक उत्साहित नहीं

फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कमी का ऐलान किया है। अब अमेरिकी फेडरल फंड्स रेट 3.5% से 3.75% के दायरे में आ गया है, जो तीन वर्षों में सबसे निचला स्तर है। हालांकि, पॉवेल ने साफ कहा कि महंगाई पर दबाव बनाए रखने के लिए कड़ा रुख जारी रहेगा।

पॉवेल के मुताबिक, टैरिफ का असर घटने के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है, लेकिन मौद्रिक नीति में ढील देने के लिए अभी इंतजार करना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि रोजगार बाज़ार को स्थिर रखने के लिए उठाए कदम पर्याप्त हैं, जबकि ब्याज दरें फिलहाल ऐसे स्तर पर हैं कि महंगाई को काबू में रखा जा सके।

फेड की 2026 की नीति पर भी बरकरार है सतर्कता

फेड अधिकारियों ने 2026 में केवल एक और बार दरों में कटौती की संभावनाओं को दोहराया है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी आर्थिक विकास के पूर्वानुमान में हल्का सुधार भी किया है। इस हॉकिश संकेत ने वैश्विक बाजारों में सतर्कता बढ़ा दी है।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 के 29 शेयर हरे निशान में थे, जबकि 20 स्टॉक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।
टॉप गेनर:

  • टाटा स्टील
  • इंफोसिस
  • आइशर मोटर्स
  • विप्रो
  • हिंडाल्को

टॉप लूजर:

  • टाइटन
  • पावरग्रिड
  • एचडीएफसी लाइफ
  • भारती एयरटेल
  • इंडिगो

मंदी रुख ने तोड़ी बाजार की उम्मीदें

हालांकि ब्याज दरों में कटौती बाज़ार के लिए राहत माना जाता है, लेकिन फेड के कड़े रुख ने वैश्विक और भारतीय बाजारों में उत्साह कम कर दिया है। निवेशक अब आगे की पॉलिसी के संकेतों और आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि अगले कदम का अंदाजा लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.