Facebook-f Youtube X-twitter

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हिमाचल के छात्रों को दिलाया 51 लाख का ऑफर,1100 से अधिक युवा प्रख्यात कंपनियों में चयनित

Bilaspur, Subhash-:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर रोजगार और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी वर्ष 2025-26 की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के छात्रों ने इस सत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश के एक छात्र को इस वर्ष 51 लाख रुपये का सर्वोच्च वार्षिक पैकेज मिला है, जिसे आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफर किया है। यह पैकेज विश्वविद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए गर्व का विषय है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दो वर्षों में हिमाचल के 1100 से अधिक विद्यार्थियों को देश की प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार के अवसर मिले हैं। केवल प्लेसमेंट ही नहीं, बल्कि करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय सक्रिय रहा है। 2025-26 के प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बिलासपुर जिले के 33 स्कूलों में जाकर छात्रों को करियर विकल्पों, कौशल विकास और उद्योग की मांग के अनुरूप तैयारी के बारे में जागरूक किया।वर्ष 2024-25 के प्लेसमेंट सीजन में हिमाचल के कुल 1101 छात्रों को नियुक्ति प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनके साथ 9500 रुपये प्रति माह तक के स्टाइपेंड भी शामिल थे। पिछले 12 वर्षों में विश्वविद्यालय 6 लाख रुपये से अधिक के पैकेज हासिल कराने वाले 5,723 छात्रों को तैयार कर चुका है, जिनमें से 105 छात्र हिमाचल प्रदेश से हैं।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर (डॉ.) आर.एस. बाजवा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम, अत्याधुनिक लैब और व्यावहारिक प्रशिक्षण के चलते विश्वविद्यालय लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है तथा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान और मजबूत कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.