Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

JCC गठन नहीं हुआ तो परिवार सहित सचिवालय घेरेंगे पेंशनर्स

हिमाचल पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की कड़ी चेतावनी

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 17 दिसंबर से पहले संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) का गठन नहीं किया गया, तो पेंशनर्स अपने परिवारों के साथ सचिवालय का घेराव करेंगे और बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। आगामी दिनों में इस प्रदर्शन की तिथि भी समिति द्वारा घोषित की जाएगी।

आज आयोजित प्रेस वार्ता में समिति ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि दर्जनों बार आश्वासन मिलने के बावजूद एक भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि कुछ स्वयंभू नेता सरकार को गुमराह कर रहे हैं और अपने निजी हितों के लिए पेंशनर्स की आवाज को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने आत्मा राम के नेतृत्व वाले दूसरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके साथ गिने-चुने लोग हैं जबकि अधिकांश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के साथ खड़े हैं।

सुरेश ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला में विधानसभा घेराव के दौरान मुख्यमंत्री ने सत्र के बाद एक सप्ताह के भीतर वार्ता का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई। उन्होंने कहा कि 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कॉम्यूटेशन, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी की करोड़ों रुपये की देनदारियां लंबित हैं, जिन पर सरकार चुप्पी साधे बैठी है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ वित्तीय संकट का हवाला दे रही है जबकि दूसरी ओर आपदा के समय भी मंडी में भव्य रैली आयोजित कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सुरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार 13% लंबित महंगाई भत्ता (DA) तुरंत जारी करे और 4% की किस्त में से एक प्रतिशत की कटौती को वापस ले। साथ ही कॉर्पोरेट सेक्टर के उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन बहाल करने की मांग उठाई, जिन्हें 2004 के बाद यह लाभ नहीं दिया गया जबकि 1999 की अधिसूचना में इसकी व्यवस्था स्पष्ट थी।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 17 दिसंबर तक JCC का गठन नहीं किया या वार्ता नहीं की, तो पेंशनर्स परिवार सहित सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे और बजट सत्र तक आंदोलन जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.